जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे राष्ट्रीय लोक जनता दल के नेता एवं कार्यकर्ता जिले में बड़ी तैयारी
जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे राष्ट्रीय लोक जनता दल के नेता एवं कार्यकर्ता जिले में बड़ी तैयारी
शेखपुरा।। राष्ट्रीय लोक जनता दल के द्वारा कल पटना के श्री कृष्णा मेमोरियल हॉल में जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए शेखपुरा जिला से प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राहुल कुमार नेतृत्व में सैकड़ो गाड़ियों से कार्यकर्ता पटना रवाना होंगे राहुल कुमार ने बताया कि इसकी तैयारी को लेकर जब हम लोग गांव गांव घूम रहे थे तो कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है और उन्हें बताया कि
कर्पूरी ठाकुर (24 जनवरी 1924 - 17 फरवरी 1988) भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक कहा जाता था।
कर्पूरी ठाकुर का जन्म भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान समस्तीपुर के एक गांव पितौंझिया, जिसे अब कर्पूरीग्राम कहा जाता है, में नाई जाति में हुआ था। जननायक जी के पिताजी का नाम श्री गोकुल ठाकुर तथा माता जी का नाम श्रीमती रामदुलारी देवी था। इनके पिता गांव के सीमांत किसान थे तथा अपने पारंपरिक पेशा नाई का काम करते थे।भारत छोड़ो आन्दोलन के समय उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए थे। वह 22 दिसंबर 1970 से 2 जून 1971 तथा 24 जून 1977 से 21 अप्रैल 1979 के दौरान दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे।
सम्मेलन में शामिल होने के लिए जिला अध्यक्ष पप्पू राज मंडल, महेंद्र कुशवाहा, राजेश रंजन उर्फ गुरु मुखिया, विपिन चौरसिया, प्रेम कुमार गुप्ता,गोरेलाल कुशवाहा, प्रमोद यादव, सुनील रजक, अमीर महतो, राजीव पटेल, विद्यासागर चंद्रवंशी गांव गांव जाकर कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देने का काम किए।
Comments